हमसे जुड़े

Follow us

9.9 C
Chandigarh
Monday, January 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पति ने पत्नी ...

    पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

    Husband, Murder, Wife, Crime, Case, Police, Punjab

    पति पत्नी में चल रहा था घरेलू कलेश

    • दो दिन पहले ही मायके से आई थी पत्नी

    भगता भाई (सच कहूँ न्यूज)। गांव कोठा गुरू में पारिवाकि कलेश के चलते पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी अनुसार कर्मजीत कौर की शादी गुरसेवक सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी कोठागुरू के साथ करीब 14 वर्ष पहले हुई ती और दोनों पति-पत्नी में अकसर झगड़ा रहता था।

    मृतका के भाई जगसीर सिंह ने बताया कि कथित दोषि गुरसेवक सिंह अकसर उसकी बहन को मारपीट करके परेशान करता था। अभी दो दिन पहले ही गुरसेवक सिंह के फोन पर वह अपनी बहन को उसके ससुराल घर छोड़ कर गया था, किन्तु कल दोनों में फिर से झगड़ा हो गया, जिसके चलते उसकी बहन ने अपने अभिभावकों को उसे यहां से लेजाने के लिए फोन कर दिया, जिस पर आज जगसीर सिंह व उसकी पत्नी कर्मजीत कौर उसे लेने के लिए कोठागुरू आए हुए थे।

    उसने बताया कि जब उसकी बहन कर्मजीत कौर ने अपने साथ बच्चों को लेजाने की बात कही तो जसविन्द्र सिंह उसके साथ झगड़ा करने लगा और गुस्से में आकर रिवाल्वर के साथ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    इस दौरान एक गोली कर्मजीत की छाती में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि जगसीर सिंह बाल-बाल बच गया। घायल हालत में कर्मजीत कौर को भटिंडा अस्पताल में लिजाया जा रहा था, लेकिन उसने गोनियाना मंडी के पास ही दम तोड़ दिगया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। सूत्रों के मुताबिक गुरसेवक सिंह के सिर पर भी चोट लगी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।