हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश पत्नी दो बच्च...

    पत्नी दो बच्चों को मार कर खुद भी की आत्महत्या

    Husband, commits, suicide, killing, wife, two children

    समस्तीपुर (एजेंसी)। बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफिस्सल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चारों शवों को उनके घर से बरामद कर लिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया डिपे्रशन में हत्या और आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ इंडिया के केवस निजामत शाखा में पीओ के पद पर कार्यरत पूजा कुमारी अपने पति रितेश कुमार और दो बच्चों के साथ आदर्श नगर में किराए के मकान में रहती थी। सोमवार की शाम तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने किसी आशंका के तहत पुलिस को इसकी सूचना दी।

    पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया तो घर के कमरे के पलंग पर दोनों बच्चियां श्रेया (8) और सृष्टि (10) का शव बरामद किया। दूसरे कमरे से पूजा का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इसी कमरे से रितेश का शव पंखे से लटका हुआ बरामद किया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला और बच्चों की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृृतक रितेश ‘डिप्रेशन’ का शिकार था। घर से इस रोग की दवा भी बरामद की गई है। परिजनों के मुताबिक इससे पहले भी उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी कोणों से मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी पहुंच गई है। मृतक रितेश होम्योपैथिक चिकित्सक था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।