हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ बेरहमी से की ...

    बेरहमी से की पति-पत्‍नी की हत्या, हर कोई रह गया सन्न

    Murder

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू की | Murder

    घरौंडा (Sach Kahoon News):  घरौंडा क्षेत्र के कुताना गांव के खेतों में एक पति-पत्‍नी की कस्सी से काटकर (Murder) हत्या कर दी गई। पति के शव को खाट पर ही जलाने का प्रयास किया गया। वारदात के दौरान अचानक खेतों में पहुंचे एक व्यक्ति पर भी आरोपितों ने हमला किया। इससे वह घायल हो गया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों से बचकर भागे व्‍यक्ति ने पहले गांव में लोगों को वारदात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह मूनक पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की सूचना दी। वारदात से गांव व आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीएसपी रामदत्त व एसएचओ सचिन कुमार पुलिस व एफएसएल टीम के साथ पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे लिया। शवों काे पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

    पांच साल से रह रहे थे खेतों के पास बने घर में | Murder

    • रामशरण अपनी पत्‍नी ओमवती के साथ पांच सालों से सतपाल राणा के खेतों के पास बने घर में रह रहा था।
    • वे यहीं से आसपास के क्षेत्र में भी मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रहे थे।
    • बताया जाता है कि कुछ लोग सुबह घर में पहुंचे और सो रहे पति व पत्‍नी की कस्‍सी से काटकर हत्‍या कर दी।
    • उन्‍होंने रामशरण के शव को जलाने का प्रयास भी किया।
    • बेरहमी से की गई हत्या से हर कोई सन्न रह गया।
    • पुलिस ने खून से सनी कस्सी बरामद कर ली है।
    • डीएसपी रामदत्त का कहना है कि वारदात के आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
    • मामले की जांच शुरू की गई है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।