हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    मानवता : बेसहारा लावारिस को सार सम्भाल हेतु संस्था में लाए सेवादार

    Humanity

    अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रामसिंहपुर क्षेत्र की संस्था अकाल की फ ौज के सेवादारों को सूचना मिलने पर सेवादारों द्वारा लावारिस हालात में मिले बेसहारा व्यक्ति को संस्था में सार संभाल के लिए लाया गया। जहां इस व्यक्ति के रहने खानपान एव दवाई की उचित व्यवस्था की जाएगी। (Humanity) यह बेसहारा व्यक्ति रेडबग्गी रेलवे फाटक के पास रामसिंहपुर से सेवादारों को कल सुबह लावारिस हालात में मिला। जब सेवादार इसे लेने गए तो इसकी हालात बहुत ही दयनीय बनी हुई थी तथा सर्दी से कांप रहा था। इस दौरान सेवादारों को यह भी ज्ञात हुआ कि यह बुजुर्ग बोलने में असमर्थ है। इस बुजुर्ग ने कई दिनों से खाना भी नहीं खाया।

    सेवादारों ने बताया कि जैसे ही संस्था को इसके परिवार के बारे में पता चलेगा तो इसे परिवार से मिला दिया जाएगा। इस मौके पर संस्था के प्रमुख सेवादार कमलदीप सिंह ने कोरोना महामारी को बढ़ते देखकर सेवादारों से इस व्यक्ति को सैनिटाइज करवाया फि र आश्रम में भर्ती किया गया। इस मौके पर सेवादार सतवत सिंह, प्रदीप सिंह, संदीप तथा सुभाष भी मौजूद थे। संस्था के प्रमुख सेवादार कमल दीप ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि बेसहारा, लावारिस, मंदबुद्धि प्राणियों की सार-सम्भाल करने वाली संस्था अकाल की फ ौज अनाथ आश्रम 57 जीबी में बढ़चढ़ कर सहयोग करें, ताकि बेसहारा लोगों को आश्रय दिया जा सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।