कैसे करें ऊनी वस्त्रों की देखभाल

यूं तो सामान हर कोई खरीदता है परंतु महंगाई के इस जमाने में चीजों को खरीदना ही नहीं बल्कि उनका रख रखाव भी जरूरी है, ठीक इसी प्रकार गर्म कपड़े बार-बार खरीदना आम आदमी के लिए संभव नहीं है। अत: आप अपने पुराने ऊनी व गर्म कपड़ों की साज-संभाल पर पर्याप्त ध्यान देकर उन्हें अधिक दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Wash-Woolen-Clothes-in-Wint

निम्न टिप्स आजमाएं :-

  • ऊनी कपड़ों को आयरन करने के लिए
  • स्टीम आयरन का इस्तेमाल करें।
  • गरम कपड़ों को पहनने से पहले
  • ड्राईक्लीन करा लें।
  • गीले या नमी वाले गर्म कपड़ों पर इस्त्री न करें।
  • ऐसा करने से उनकी चमक फीकी पड़ सकती है। इन्हें हैंगर पर न लटकाएं।
  • ऊनी वस्त्रों को सुखाते समय आस्तीनों का जरूर ध्यान रखें वरना वे लटक कर ढीली हो जाएंगी।
  • ऊनी वस्त्रों को उल्टा कर धोएं और सुखाएं।
  • नमी वाले स्थानों में गर्म कपड़ों को कभी भी न रखें।
  • अगर गर्म कपड़ों पर कॉफी गिर जाए और दाग पड़ जाए तो अल्कोहल और सफेद सिरका बराबर मिलाकर उसमें कपड़ों को डुबोएं। दागवाली जगह को हल्का सा मले और साफ कपड़े से पोछ दें। दाग निकल जाएंगे।
  • दूध या स्याही ने आपके ऊनी वस्त्रों को खराब कर दिया है तो सादा स्पिरिट में एक कपड़ा भिगोकर दाग वाले स्थान पर रगड़ें। फिर सफेद सिरका लगा कर धो दें।
    -कोमल रूपरेला

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।