हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More

    Honesty: मोबाइल लौटाकर पेश की ईमानदारी

    Honesty

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए गांव पन्नीवाला के डेरा अनुयायी ने रास्ते में पड़ा एक किमती मोबाईल उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार गांव भम्बुर निवासी गुरलाल सिंह अपनी ट्रेक्टर-ट्रॉली को लेकर हनुमानगढ़ जा रहा थे।

    रास्ते में उनका मोबाईल गिर गया। जो कि पन्नीवाला निवासी रमेश कुमार इन्सां को मिला। जब फोन को आन किया गया तो मोबाईल के मालिक का फोन आ गया। डेरा अनुयायी ने उसकी पहचान के बाद उसके असली मालिक को मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। वहीं मोबाइल मिलने पर गुरलाल सिंह ने पूज्य गुरु जी का तहदिल से आभार जताया जिनकी पावन शिक्षा पर चलकर डेरा अनुयायी आज भी ईमानदारी का जिंदा रखे हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।