आज का इतिहास 

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

  • 1347- अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
  • 1778- दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म।
  • 1863- कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
  • 1908- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
  • 1914- फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
  • 1948- लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
  • 1961- दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
  • 1974- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म।
  • 1976- दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगों में 17 लोग मारे गए।
  • 1984- तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1985- रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
  • 2003- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
  • 2012- ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
  • 2013- अफगानिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।