आज का इतिहास

General Knowledge

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • 1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
  • 1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं के लिए पात्र घोषित किया गया।

History of Today

  • 1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • 1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
  • 1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर क्वांटिको में प्रशिक्षण शुरू किया।
  • 1974 – लंदन टावर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  • 1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियल में शुरू हुआ।
  • 1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
  • 1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
  • 1994 – धूमकेतु शूमेकर लेवी-9 बृहस्पति से टकराया।
  • 2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  • 2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • 2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
  • 2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।