आज का इतिहास 

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

  • 1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।
  • 1832 – चीन ने लौह शुरीकेन का उत्पादन खत्म किया।
  • 1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
  • 1858 – अमेरिका के हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
  • 1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं।
  • 1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन की टेम्स नदी में हुई, जिसमें ऑक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।
  • 1870 – श्रीमती एस्थर मॉरिस अमेरिका की प्रथम महिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण पास, वायोमिंग) बनी।
  • 1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरू किया गया।
  • 1904 – क्रिस वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और जॉर्ज रीड ने यह पद संभाला।
  • 1908 – फैंटामामागोरी ने पहली पूरी तरह से एनिमेटेड फिल्म एमिली कोल बनायी।
  • 1941 – पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
  • 1947 – भारत की आजादी के बाद ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी का पहला दल स्वदेश रवाना।
  • 1956 – जर्मनी ने कम्युनिस्ट पार्टी पर रोक लगायी।
  • 1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को सफलतापूर्वक पार किया।
  • 1982 – जर्मनी में पहली कॉम्पैक्ट डिस्क (सीडी) का उत्पादन शुरू किया गया।
  • 1984 – पेरू सहरावी अरब लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
  • 1987 – हिटलर के क़रीबी रूडोल्‍फ हेस जेल में मृत पाए गए।
  • 1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
  • 1993 – पहली बार, लोगों को लंदन के बकिंघम पैलेस के अंदर आने की अनुमति दी गयी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।