आज का इतिहास

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

  • 1765 – इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी शासन की शुरुआत।
  • 1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।
  • 1833 -अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।
  • 1908- हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
  • 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का एलान किया।
  • 1919 -भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक एवं भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।
  • 1953-यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।
  • 1960-नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह इको-ए प्रक्षेपित किया।
  • 1971-सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
  • 1981-आइबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गयी।
  • 1992-उत्तरी अमेरिका के देशों अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1982- प्रसिद्ध विचारक, इतिहासवेत्ता एवं निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ।
  • 1992- अमेरिका, मैक्सिको एवं कनाडा में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न हुआ था।
  • 2003- भारत और इजरायल के बीच अमेरिका द्वारा फाल्कन सौदे को मंजूरी दी गई।
  • 2004- अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबाल से फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने संन्‍यास लिया।
  • 2006- फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण और जापान के संचार उपग्रह को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • 2008- आमिर ख़ान को फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
  • 2009- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।