आज का इतिहास

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1604 – अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई थी।
  • 1776 – ब्रिटिश सेना ने अमेरिकियों को लांग आइलैंड की लड़ाई में पराजित किया।
  • 1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
  • 1783 – जैक्स चार्ल्स और लेस फ्रेरेस रॉबर्ट ने पेरिस में दुनिया का पहला हाइड्रोजन से भरा गुब्बारा, ले ग्लोब लॉन्च किया।
  • 1859 – टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई में जन्म हुआ।
  • 1859 – दुनिया में पहली बार व्यावसायिक रूप से पेट्रोलियम की खोज टिटसविले, पेंसिल्वेनिया में हुई थी।
  • 1869 – ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने हावर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ टेम्स नदी पर पहली अंतरराष्ट्रीय नाव की दौड़ का आयोजन किया।
  • 1870 – भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई थी।
  • 1881 – जॉर्जिया के पास तूफान सवाना के परिणामस्वरूप 700 मौतें हुईं थी।
  • 1896 – एंग्लो-ज़ांज़ीबार युद्ध- विश्व इतिहास में सबसे छोटा युद्ध (09-00 से 09-45), ब्रिटेन और ज़ांज़ीबार के बीच हुआ था।
  • 1908 – विश्व के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर ​के 52 टेस्ट में 29 शतक और 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।
  • 1928 – केलॉग-ब्रैंड संधि युद्ध पर 15 राष्ट्रों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1933 – पहली अफ्रीकी बाइबल ब्लोमफोंटिन में एक बाइबल महोत्सव के दौरान पेश की गई।
  • 1939 – दुनिया का पहला जेट विमान टर्बोजेट संचालित हेइंकेल हे 178 ने पहली उड़ान भरी थी।
  • 1956 – ब्रिटेन में काल्डर हॉल परमाणु ऊर्जा स्टेशन राष्ट्रीय बिजली ग्रिड से जुड़ा जो औद्योगिक स्तर पर बिजली उत्पन्न करने के लिए दुनिया का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा स्टेशन बना।
  • 1958 – नाप तौल की मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत हुई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।