आज का इतिहास

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1783- अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के बाद क्रांतिकारी युद्ध समाप्त।
  • 1886- कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्म।
  • 1923- सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म।
  • 1926- हिन्दी और बंगला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म।
  • 1940- हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक प्यारेलाल का जन्म।
  • 1943- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों का इटली पर हमला।
  • 1971- कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • 1976- बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म।
  • 1984 – दक्षिण फिलीपींस में अचानक आये तूफान की वजह से करीब 1300 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल।
  • 1992- भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म।
  • 1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति जतायी।
  • 2004- रूसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल को मुक्त कराया।
  • 2006- यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
  • 2006- भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 2007- चीन के झिंगजियांग प्रान्त में 16 करोड़ वर्ष पुराने जीव के 17 दांत खोजे गये।
  • 2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को पुन: संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय समिति का प्रमुख चुना गया।
  • 2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।