हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तेज रफ्तार का...

    तेज रफ्तार कार ने महिला और युवक को कुचला, दोनों की मौत

    High-speed car crushes woman and young man, both dead

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में यहां शहर के बीचों बीच स्थानीय दिल्ली-रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार एक कार ने (High-speed car crushed) एक महिला और एक युवक को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना सुखदा अस्पताल के निकट हुई जब तेज रफ्तार कार के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक महिला की पहचान स्थानीय एमसी कालोनी निवासी विजय मांगी के रूप में हुई है। इस महिला को कुचलने के बाद कार चालक ने कार को और तेज गति से दौड़ा लिया और आगे चलकर कैम्प चौक पर 15 वर्षीय एक लड़के को कुचल दिया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान जतिन के रूप में हुई है जो माडल टाउन का रहने वाला था। इन हादसों को अंजाम देने के बाद चालक ने कार शहर की ओर भगाई लेकिन इस दौरान कार एक खम्बे से जा टकराई और वहीं रूक गई। चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार के नम्बर के आधार पर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।