हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home खेल श्रीसंत को बड...

    श्रीसंत को बड़ी राहत, HC ने श्रीसंत पर लगा BCCI का बैन हटाया

    HC, Suspends, BCCI, Ban, S Sreesanth, Spot Fixing

    स्पोर्ट्स डेस्क। स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर एस. श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है. केरला हाईकोर्ट ने भारतीय फास्ट बॉलर एस. श्रीसंत पर लगे बीसीसीआई के बैन को हटा दिया है। श्रीसंत पर यह प्रतिबंध आईपीएल-6 (2013 ) स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में लिप्त पाए जाने पर लगा था। इसके बाद उनका क्रिकेट करियर करीब-करीब खत्म हो गया था। हालांकि, अब उनके फैन्स को उम्मीद है कि वे जल्द ही फिर क्रिकेट खेलेंगे।

    दरअसल, 2013 में आईपीएल अपने अंतिम चरण में था, लेकिन तभी स्पॉट फिक्सिंग की खबर से खलबली मची थी। 16 मई 2013 को श्रीसंत और राजस्थान रॉयल्स के उनके दो अन्य साथी खिलाड़ी (अजित चंदीला और अंकित चव्हाण) गिरफ्तार हुए थे। आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप दिल्ली पुलिस ने इन तीनों को मुंबई में गिरफ्तार किया था।

    श्रीसंत ने मांगी थी इजाजत, जिद पर अड़ा रहा बोर्ड

    कुछ वक्त पहले श्रीसंत ने स्कॉटलैंड में खेलने के लिए बोर्ड से एनओसी मांगी थी, जिसे बोर्ड ने नकार दिया था। बोर्ड के इस जवाब से नाराज श्रीसंत ने एर्नाकुलम क्रिकेट क्लब की ओर से दो दिन का फर्स्ट डिवीजन मैच खेलने का फैसला लिया।

    श्रीसंत ने कहा था, ‘जब मेरे आजावीन प्रतिबंध के बारे में कोई आधिकारिक लेटर नहीं है, तो क्यों अंपायर मुझे खेलने से रोकेंगे? जब मैं तिहाड़ जेल में था, तो मुझे सिर्फ एक सस्पेंशन लेटर मिला था। सस्पेंशन लेटर सिर्फ 90 दिनों के लिए वैध होता है। आज तक कोई (बैन को लेकर) आधिकारिक संवाद नहीं हुआ है। मैं बेवकूफ था जो इतने दिनों तक क्रिकेट नहीं खेला। मेरे साथ आंतकवादी से भी ज्यादा खराब व्यवहार किया गया।’

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।