हरियाणा ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत के लिए दिए 10 करोड़

Haryana, Relief, Flood, Affected, States

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बाढ़ से प्रभावित राज्यों राहत एवं सहायता राशि के तौर पांच-पांच करोड़ रुपये दिए है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को स्वयं राहत राशि का चैक दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को दिल्ली में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर पांच करोड़ रुपये का चैक दिया। इसके अलावा हरियाणा की ओर से असम को भी पांच करोड़ रुपये दिये गए। गुहावटी में सीएम मनोहर लाल की ओर से श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को पांच करोड़ रुपये का चेक दिया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।