हाफिज सईद की नजरबंदी 2 महीने बढ़ी

Hafiz Muhammad Saeed, Detained, Terror, Danger, Pakistan

पाक ने कहा- वो अब भी बड़ा खतरा

लाहौर/नई दिल्ली। जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद का हाउस अरेस्ट पाक सरकार ने दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। वह 31 जनवरी से घर में नजरबंद है। इसके पहले पंजाब प्रांत की सरकार ने तीन महीने के लिए उसका हाउस अरेस्ट बढ़ाया था। सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। सोमवार को जारी नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा- ये पब्लिक आॅर्डर मेंटेन करने के लिए उठाया गया कदम है। वो मुल्क की शांति के लिए अब भी बड़ा खतरा है।अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के प्रेसिडेंट बनने के फौरन बाद पाकिस्तान ने हाफिज सईद को नजरबंद किया था। हाफिज आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का भी चीफ है।

 उसे 31 जनवरी को पहली बार नजरबंद किया गया था। इसके बाद ये मियाद 90 दिन बढ़ाई गई। हाफिज ने इसके खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट में अर्जी भी दायर की थी लेकिन पंजाब सरकार ने अपने जवाब में कहा था कि वो लॉ एंड ऑर्डर के लिए खतरा साबित हो सकता है। इसके बाद अर्जी खारिज कर दी गई थी।

देश की शांति के लिए खतरा है सईद

  • नोटिफिकेशन के मुताबिक- सईद की आजादी देश की शांति के लिए खतरा साबित हो सकती है।
  • पुलिस का भी मानना है कि अगर उसे रिहा किया गया तो वो लॉ एंड ऑर्डर के लिए बड़ी दिक्कतें खड़ी कर सकता है।
  • पंजाब प्रांत के होम सेक्रेटरी आजम सुलेमान ने कहा- पब्लिक ऑर्डर मेंटेन करने के लिए उसका नजरबंदी में रहना ही ठीक है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।