अलविदा 2020: जाने, सितंबर और अक्तुबर की प्रमुख घटनाएं

Goodbye-2020---September-an

सितंबर

1. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ की कमान पहली बार महिला पुलिस अफसर के रूप में आईपीएस चारु सिन्हा को सौंपी गई।
2. पब्जी सहित 118 चीनी एप पर भारत सरकार  ने प्रतिबंध लगाया।

  •  मेदांता मेडिसिटी के लीवर ट्रांस प्लांट विभाग के डॉक्टर सुजीत कुमार साहा (39) ने 8वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

3. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 140 किमी. लंबी रेल पटरियों के आसपास से 48000 झुग्गियों को तीन माह में हटाने का आदेश दिया।
4. हरियाणा में फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे के गाँव नांगली में पिता और भाई द्वारा युवती की आॅनर किलिंग का मामला सामने आया।
5. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी ईज आॅफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हरियाणा तीसरे पायदान से फिसलकर 16 स्थान पर पहुंचा।

  •  बहादुरगढ़ के गांव छुडानी निवासी शिक्षक मनोज कुमार लाकड़ा को राष्टÑपति रामनाथ कोविंद ने राष्टÑीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
  •  पाकिस्तान को 1965 और 1971 की लड़ाइयों में लोहे के चने चबाने वाले रिटायर्ड कैप्टन रामचंद्र का निधन हो गया।

7. अभिनेत्री कंगना रनौत को सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी।

  •  आईसीआईसीआई बैंक लोन घोटाला मामले में पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

8. ड्रग्स केस में कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी को गिरफ्तार किया।
9. अमेरिका ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर अपने स्पेस क्राफ्ट का नाम रखा।

  •  सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा और रोजगार में मराठा समुदाय को आरक्षण संबंधी महाराष्टÑ सरकार के 2018 के कानून पर रोक लगाई।

10. फ्रांस से खरीदा गया राफेल विमान वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ।
11. हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया।

  •  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2018 परीक्षा में पानीपत की अनुज नेहरा ने टॉप किया, जबकि गुरुग्राम की संगीता राघव दूसरे स्थान पर रही।

12. रूस की वेरा ज्वोनारेवा और लौरा सीजेमंड की जोड़ी ने शू यिफान और निकोल मेलिचर को हराकर अमेरिकी ओपन महिला युगल का खिताब जीता।
13. राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का निधन हो गया।
14. वरिष्ठ आईएएस राजेश खुल्लर को वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
15. आॅस्ट्रिया के डोमिनिक थीएम ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अमेरिकी ओपन पुरुष एकल का खिताब जीता।
17. कृषि संबंधी बिलों पर विरोध जताते हुए शिरोमणि अकाली दल की नेत्री हरसिमरत कौर ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

  •  राष्टÑपति पुलिस पदक पाने वाले एडीजीपी एएस चावला से गृह मंत्री अनिल विज ने सभी चार्ज वापिस लिए।
  •  पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में रेवाड़ी का रहने वाला सेना का जवान गिरफ्तार किया गया।

19. राष्टÑीय जांच एजेंसी ने केरल और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों से पाकिस्तान प्रायोजित अलकायदा के मॉड्यूल के 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया।

  •  भारतीय नौसेना में करीब 30 साल सेवाएं देने के बाद युद्धपोत आईएनएस विराट अपनी आखिरी यात्रा पर निकला।
  •  अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को राष्टÑीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) का अध्यक्ष बनाया गया।

20. विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को केन्द्र सरकार ने राज्यसभा में ध्वनिमत से पास करवाया।

  •  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में मनाली-लेह राजमार्ग पर समुद्र तल से 10 हजार मीटर की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी (9 किमी.) सुरंग बनकर तैयार हुई।

21. कृषि कानूनों पर हंगामा करने वाले राज्यसभा में विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पैंड किया गया।

  •  नौसेना ने पहली बार दो महिला अधिकारियों सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रिति सिंह को हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में आॅब्जर्वर के तौर पर युद्धपोत आईएनएस गरुड़ पर तैनात किया गया।

23. डिफेंस रिसर्च एंड डिवेल्पमेंट आॅर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने एमबीटी अर्जुन टैंक से लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का टेस्ट फायर किया।

  •  वाराणसी की शिवांगी वायुसेना की राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला पायलट बनी।

24. विख्यात परमाणु वैज्ञानिक व परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शेखर बसु का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

  •  आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट डीन जोन्स इस दुनिया को अलविदा कह गए।

25. कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों में बंद रहा।

  •  डॉ. योगेन्द्र मलिक को राष्टÑीय चिकित्सा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।
  •  मशहूर सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम (74) का कोरोना के चलते निधन हो गया।

26. किसान बिल को लेकर शिरोमणि अकाली दल राष्टÑीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हो गया।
27. अटल सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह (82) का निधन हो गया।
29. दबंगों की दरिदंगी का शिकार हुई उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव की दलित युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
30. अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के 28 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित 32 अभियुक्ता को बरी कर दिया।

Goodbye 2020: major events of September and October

अक्तूबर

1. हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे पूर्व कांग्रेस राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया।

  •  प्रधानमंत्री और राष्टÑपति की यात्राओं के लिए खरीदे गए दो बोइंग-777-300 ईआर विमान दिल्ली अंतरराष्टÑीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
  •  शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने वेबसाइट यूएलबीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन और मोबाइल एप स्वच्छ हरियाणा लॉन्च किया।

2. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार को शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया।

  •  अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए डिस्ट्रिक्ट जज जेफ्री व्हाइट ने एच-1बी वीजा पर बैन के फैसले पर रोक लगाई।

3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोहतांग में दुनिया की सबसे ऊँची अटल टनल का उद्घाटन किया।
5. असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती में धांधली के आरोप में सीआरएसयू के डीन आॅफ अकादमिक डॉ.संदीप बेरवाल को निलंबित किया गया।
6. कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने सरसा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह के आवासों का घेराव करने पहुंचे थे।
7. हिसार के हांसी में एक व्यापारी ने अपने सहयोगी की हत्या कर अपनी कार में डालकर उसे जला दिया।

  •  महिला पहलवान बबीता फोगाट ने खेल विभाग में उप निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया।

8. केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान (74) का निधन हो गया।
9. टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री ने अभिनय छोड़ने की घोषणा की।
11. हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों/अधिकारियों के स्थानांतरण ‘ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमैंट सिस्टम’ के माध्यम से जारी करने के निर्देश दिया।
12. हिसार के बरवाला रोड स्थित आॅब्जरवेशन होम से 18 किशोर कैदी फरार हो गए।

  •  केन्द्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए 73000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की।

13. हरियाणा में विधायकों की गाड़ी पर लगने वाली विशेष झंडी मुख्यमंत्री मनोहर लाल विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लॉन्च की।

  •  पीएम नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर शाहबाद में थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

14. सीएम मनोहर लाल ने कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कारों के लिए डॉ. भीम सिंह और संयुक्त अरब अमीरात की डॉ. आयशा अलनुऐमी के नामों का ऐलान किया।

  •  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा की।

15. हरियाणा सरकार ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो और चरखी दादरी से महिला पहलवान बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन सहित विभिन्न बोर्डों व निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाइस चेयरमैन के नाम की घोषणा की।

  •  देश के लिए पहला आॅस्कर पुरस्कार जीतने वाली कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन हो गया।

16. नीट परीक्षा में ओडिशा के शोएब आफताब ने 100 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया।

  •  नारनौंद से इनेलो की पूर्व विधायक सरोज मोर का निधन हो गया।
  •  अविश्वास प्रस्ताव से पहले जाखल नगर पालिका चेयरमैन सीमा गोयल के ससुर नोहर चंद गोयल ने आॅफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

17. न्यूजीलैंड में पीएम जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी ने भारी बहुमत हासिल किया। यह 24 साल में देश का पहला मौका रहा जब किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
18. चेन्नई में नेवी के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर जहाज से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस ने अरब सागर में सटीक निशाना साधा।

  •  सरकार के आदेश का पालन न करके कोर्ट से स्टे आॅर्डर लाकर डटे रहने पर डिप्टी लेबर कमिश्नर सुधा चौधरी को निलंबित कर दिया गया।
  •  पूर्व मुख्य सचिव एवं एचआरसी के चेयरमैन डी.एस. ढेसी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  •  हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग ने आरटीए, दफ्तरों में काम करने वाले 22 जिले के 61 ट्रांसपोर्ट उपनिरीक्षकों को वापिस जिलों के जीएम रोडवेज के पास भेज दिया।

19. लद्दाख में भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को पकड़ा।

  •  हरियाणा सरकार ने जन नायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दादरी से पूर्व विधायक राजदीप फोगाट को हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया।
  •  दीपेन्द्र सिंह ढेसी को मुख्यमंत्री हरियाणा का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।

21. वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) विजयलक्ष्मी रमणन (96) का निधन हो गया।
22. केन्द्र सरकार ने आठ महीने बाद चुनिंदा श्रेणियों को छोड़कर विदेशी छात्रों व कारोबारियों सहित सभी वीजा बहाल किए।

  •  एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में तहत हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

23. पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
24. राजस्थान के बाड़मेर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस का एजेंट जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया।

25. केन्द्रीय सरकार ने चार हजार आर्मी कैंटीनों में विदेशी सामान के आयात न करने का आदेश दिया।

26. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में शाम करीब 4 बजे बीच सड़क पर दिनदहाड़े तौसीफ ने अपने साथी रेहान के साथ मिलकर पेपर देकर लौट रही छात्रा निकिता तोमर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

27. प्रदेश सरकार ने वी. उमाशंकर को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव और अमित अग्रवाल को डिप्टी पीएस नियुक्त करने सहित 34 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

  •  दिल्ली की अदालत ने झारखंड में 1999 कोयला खदान आंबटन में अनियमितता के मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप राय को तीन साल की सजा सुनाई।

28. पद के दुरुपयोग के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी का निलंबित किया गया।

  •  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वानती श्रीनिवासन को महिला मोर्चा की राष्टÑीय अध्यक्ष नियुक्त किया।
  •  प्रदेश सरकार ने ग्रुप-सी के दीपावली पर नियमित कर्मचारियों को 18000 और ग्रुप-डी के कर्मचारियों को 12000 रुपये एडवांस देने का ऐलान किया।

29. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशु भाई पटेल (92) का निधन हो गया।

  •  इमरान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होना कबूला।

30. फ्रांस के नांतेजस में अलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्टÑीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अमित पंघाल (52 किग्रा.) ने अमेरिका के रेने को हराकर तथा संजीत (91 किग्रा.) ने फ्रांस के सोहेब बूफिया को हराकर गोल्ड मैडल जीते। क्रमश:

-संकलन: जसविंद्र इन्सां, डिजाईनिंग: रोहित सैनी

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जानें, जनवरी, फरवरी 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : अलविदा 2020: जाने, मार्च अप्रैल 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, मई, जून 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, जुलाई अगस्त की प्रमुख घटनाएं

यह भी पढ़े – अलविदा 2020: जाने, सितंबर और अक्तुबर की प्रमुख घटनाएं

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।