हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश अच्छी खबर: गु...

    अच्छी खबर: गुरुग्राम में 10 पॉजिटिव में से 5 मरीज हुए ठीक

    Coronavirus

    ठीक होने वालों में तीन महिलाएं | Coronavirus Positive

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना वायरस के खौफ के बीच गुरुग्राम में दो अच्छी खबरें हैं। पहली तो यह कि पिछले चार दिनों से यहां पर कोई पॉजिटिव केस नहीं आ रहा। दूसरी यह कि यहां पर 10 पॉजिटिव केस में से पांच नेगेटिव हो गए हैं। यानी ये कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए हैं। यह बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि एक मार्च से सात मार्च के बीच लंदन से घूमकर यहां निवार्णा कंट्री सोसायटी में आए व्यक्ति के जब सेंपल लेकर जांच गए तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से उसकी पत्नी, दो बच्चों और मेड समेत सात अन्य के सेंपल लिए गए। इसमें उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उपचार को भर्ती किया गया। अब उनके सेंपल नेगेटिव आए हैं।

    • इसी तरह सेक्टर-9ए में एक महिला मलेशिया एवं इंडोनेशिया से 22 फरवरी से चार मार्च के बीच घूमकर आई थी।
    • जांच में वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
    • पहले उसे नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, फिर फोर्टिस अस्पताल भेज दिया गया।
    • अब उसका सेंपल भी नेगेटिव आया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।