अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है सोने का संग्रह

Gold Prices
भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के चलते अर्थव्यवस्था जबरदस्त मंदी का सामना कर रही है। बाजार में धन की तरलता कम हो जाने के कारण अधिकतर देशों की माली हालत लड़खड़ा गई है और बेरोजगारी बढ़ रही है। बावजूद व्यक्तिगत स्तर पर सोने की खरीद में तेजी आई हुई है। इस खरीद की पृष्ठभूमि में बैंक में जमा धनराशि की ब्याजदरों में कमी, जमीन-जायदाद और शेयर बाजार का कारोबार लगभग ठप पड़ जाना है। इसलिए लोग ठोस सोने-चांदी की खरीदकर संग्रह में लगे हैं। सोने में पूंजी का सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसीलिए बीते पांच दाश्कों में सोने में 14 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। बीते एक साल में यह वृद्धि 40 प्रतिशत रही है। कुछ साल पहले रिर्जव बैंक द्वारा सोने में आयात के नियमों में ढील देने के कारण सोने का आयात बढ़ा है, जो विदेशी मुद्रा डॉलर में होता है। सोने की तस्करी भी बड़ी मात्रा में हो रही है। केरल की स्वप्ना सुरेश प्रभु नाम की महिला ही 230 किलो सोने की तस्करी मात्र बीते एक साल के भीतर कर चुकी है। इसकी कीमत 125 से 130 करोड़ बताई जा रही है। एनआईए ने खुलासा किया है कि इस मामले से जुड़े आरोपी केटी रमीज के आतंकियों से संबंध हंै और वह इस धन से आतंकवाद के वित्त पोषण में लगा है। इस बिना पढ़ी-लिखी महिला के तार केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर संयुक्त अरब आमीरात के महावाणिज्य दूतावास तक जुड़े हैं। जाहिर है, यदि इस अनुत्पादक और मृत संपदा में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भंडार खप जाएगा तो निकट भविष्य में देश को विदेशी मुद्रा के संकट का सामना करना पड़ सकता है। एक समय भले ही भारत सोने की चिड़िया कहा जाता हो, लेकिन आज तो उसे अपनी जरूरतों के लिए 95 फीसदी सोना दूसरे देशों से खरीदना होता है। कच्चे तेल के बाद सोने के आयात में ही सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में मिलावटी सोना भी खूब बिक रहा है।
कोरोना काल में सोने में बहुत तेजी देखने में आई है। सोना अब करीब 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इससे पहले सोने के दाम इतने कभी नहीं उछले। चांदी भी 64 हजार रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। दुनिया में रफ्तार के पहिए थम जाने के कारण ऐसा लग रहा है कि इन धातुओं के दामों में फिलहाल गिरावाट आने वाली नहीं है। भारतवासियों में सोने का बढ़ा महत्व और लालच है। सोना भारतीय परंपरा में धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा.पाठ से लेकर शादी में वर.वधु को सोने के गहने देना प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रतीक है। जीवन में बुरे दिन आ जाने की आशंकाओं के चलते भी सोना सुरक्षित रखने की प्रवृत्ति आम आदमी में खूब है। इसलिए जैसे ही सोना सस्ता होता है, इसकी खरीद बढ़ जाता है। जिसका अप्रत्यक्ष प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। सोना डॉलर में आयात किया जाता है। इस वजह से व्यापार घाटा खतरनाक तरीके से बढ़ जाता है। इस कारण रूपए की कीमत भी गिरने लगती है।
2003 में जहां हम 3.8 अरब डॉलर सोने का आयात करते थेएवहीं देश के धनी लोगों की स्वर्ण-लिप्सा के चलते 2011.12 में यह आंकड़ा 57.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया। भारत सोने के आयात के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। 2016.17 में 771.2 टन और 2018.19 में 760.4 टन सोने का आयात किया गया। बृहत्तर भारत में सोने का भण्डार लगातार बढ़ रहा है। यह सोना देश के स्वर्ण आभूषण विक्रेताओंए घरोंए मंदिरों और भारतीय रिजर्व बैंक में जमा है। 2014-15 में ही 850 टन सोना आयात किया गया था। इतनी बड़ी मात्रा के बावजूद विश्व स्वर्ण परिषद् का मानना है कि भारत के सरकारी खजाने में सिर्फ 557.7 टन सोना है। सोने के सरकारी भंडार के मामले में भारत 11वें स्थान पर है। इसके इतर इसी परिषद् का अनुमान है कि भारत में 22 हजार टन सोना घरोंए मंदिरों और धार्मिक स्थलों एवं पूंजीपतियों के न्यासों के पास है। गुजरे जमाने के सामंतों के पास भी अकूत सोना हैं। सोने की उपलब्धता की जानकारी देने वाली यह रपट श्इंडिया हार्ट आॅफ गोल्ड 2015ष् शीर्षक से जारी की गई थी। यह रिपोर्ट विश्व के तमाम देशों में सोने की वस्तुस्थिति के सिलसिले में किए गए एक अध्ययन के रुप में सामने आई थी। अमेरिका के पास 8133.5 टन सोने के भंडार हैं। दुनिया का लगभग 32 प्रतिशत सोना भारत के पास है। 1991 में जब भारत की आर्थिक स्थिति डांवाडोल थीए तब तात्कालीन प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सरकार ने बैंक आॅफ इंग्लैण्ड में 65.27 टन सोना गिरवी रखकर अर्थव्यवस्था को गति दी थी। देश में सोने की मजबूत स्थिति के चलते हीए देश को सोने की चिड़िया कहा जाता है।
यदि इस सोने को देश की कुल आबादी में बराबर-बराबर टुकड़ों में बांटा जाए तो देश के प्रत्येक नागरिक के हिस्से में करीब आधा औंस सोना आएगा। हालांकि प्रति व्यक्ति सोने की यह उपलब्धता पश्चिमी देशों के प्रति व्यक्ति की तुलना में बहुत कम है। लेकिन विशेषकर भारतीय महिलाओं में स्वर्ण-आभूषणों के प्रति लगाव के चलते रिर्जव बैंक ने सोने की जो बिक्री शुरू की हैंए उसके चलते व्यक्तिगत सोने की उपलब्धता में और बढ़ोत्तरी होगी। वैसे भी हमारे यहां लोग धन की बचत करने में दुनिया में सबसे अग्रणी हैं। भारतीय अपनी कुल आमदनी का तीस फीसदी हिस्सा बचत खाते में डालते हैं। इसमें अकेले सोने में 10 फीसदी निवेश किया जाता है। शादियों में भी बेटी-दामाद को स्वर्ण आभूषण दान में देने का प्रचलन हैए इस कारण भी सोने की घरेलू मांग देश में हमेशा बनी रहती है। इसीलिए इस कोरोना-काल में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।
भारत के स्वर्ण बाजार को ख्याल में रखते हुए विश्व स्वर्ण परिषद् द्वारा यह रिपोर्ट इस मकसद से जारी की गई थीए जिससे विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियां यहां निर्मित स्वर्ण आभूषण बाजार में पूंजी निवेश करने की संभावनाएं तलाशें। क्योंकि भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा बाजार है। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार के लिए भारत के आभूषण बाजार बेहद महत्वपूर्ण हैं। वैसे सोना भारतीय समाज का अंतरंग हिस्सा है। देश में सोना जमीन-जायदाद व अन्य अचल संपत्तियों से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। घरों में सोना रखना इसलिए भी जरुरी माना जाता हैए जिससे विपरीत परिस्थितिए मसलन हारी.बीमारी में सोना गिरवी रखकर नकद रकम हासिल की जा सके। सोने में बचत निवेश लोग इसलिए भी अच्छा मानते हैंए क्योंकि इसके भाव कुछ समय के लिए स्थिर भले ही हो जाएं, घटते कभी नहीं हैं। लिहाजा सोने में पूंजी निवेश को कमोबेश सुरक्षित माना जाता है। बशर्ते सोना चोरी न हो, हालांकि अब सक्षम लोग बैंक लॉकरों में सोना रखने लगे हैं। वर्तमान में उंची कीमतों के बावजूद लोग सोने में खूब निवेश कर रहे हैं।
रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के अनुच्छेद 33 ;5द्ध के अनुसार रिर्जव बैंक के स्वर्ण भंडार का 85 प्रतिशत भाग बैंक के पास सुरक्षित रखना जरुरी है। यह सोने के सिक्कों, बिस्किट्स, र्इंटों अथवा शुद्ध सोने के रुप में रिजर्व बैंक या उसकी एजेंसियों के पास आस्तियों अथवा परिसंपत्तियों के रूप में रखा होना चाहिए। इस अधिनियम से सुनिश्चित होता है कि ज्यादा से ज्यादा 15 फीसदी स्वर्ण भंडार ही देश के बाहर गिरवी रखा जा सकता है अथवा बेचा जा सकता है। जबकि 1991 में इंग्लैण्ड में जो 65.27 टन सोना गिरवी रखा गया था, वह रिजर्व बैंक में उपलब्ध कुल सोने का 18.24 प्रतिशत था। जो रिजर्व बैंक की कानूनी-शर्तों के मुताबिक ही 3.24 फीसदी ज्यादा था। रिजर्व बैंक में जो सोना सुरक्षित होता हैए उसका एक प्रतिशत से भी कम रिटर्न हासिल होता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।