गीता जयंती उत्सव: पर्यटकों को भा रही डेरा सच्चा सौदा की स्टाल

  • गीता जयंती उत्सव। देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी 448 व 449 नं. स्टाल, पहले दिन ही उमड़ी भीड़
  • हजारों लोगों ने दर्ज करवाई उपस्थिति
  • पर्यटकों को दी जा रही पूज्य गुरू जी द्वारा निर्देशित म्यूजिक सीडी
  • लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने भी किया अवलोकन
  • विश्व रिकॉर्ड को तहे दिल से सराहा

khattar speechKurukshetra, DeviLal Barna: एशिया के सबसे बड़े सरोवर ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में लगे क्राफ्ट एवं सरस मेले में लगा डेरा सच्चा सौदा का स्टाल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछले चार दिनों से चल रहे स्टाल का अब तक हजारों पर्यटक अवलोकन कर चुके हैं। मंगलवार को लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने भी डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगाए गए स्टाल का खूब सराहा और डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों की भी खूब सराहना की। डा. पवन सैनी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा लगातार करते रहते हैं। वहीं पूज्य गुरू ने अनेक मानवता भलाई कार्यों में विश्व रिकार्ड बनाए हैं, जिन्हें स्टाल पर दशार्या गया है। स्टाल पर दिखाए गए सभी विश्व रिकॉर्ड को देखकर डा. पवन सैनी ने डेरा सच्चा सौदा की खूब वाहवाही की। इस मौके पर राजनैतिक विंग के जोगिंद्र कोलसिया ने डा. पवन सैनी को ग्रंथ भी भेंट किया। विक्रम इन्सां ने बताया कि यह स्टॉल ब्रह्मसरोवर के किरमच रोड़ की तरफ बने गेट के नजदीक स्टाल नंबर 448 व 449 में लगाया गया है। स्टॉल पर अब तक हजारों लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। स्टाल पर हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। वहीं स्टाल पर हर समय पूज्य गुरू जी द्वारा निर्देशित डाक्यूमैंटरी व भजन चलते रहते हंै, जिसे देखने के लिए पर्यटकों का हुजुम स्टाल पर आ जाता है। वहीं पर्यटकों को सच्ची शिक्षा व पूज्य गुरू जी द्वारा निर्देशित म्यूजिक सीडी भी दी जा रही है।


pawan saini18 हजार विद्यार्थी एक साथ करेंगे गीता श्लोकों का उच्चारण

राज्यपाल ने कहा कि महोत्सव के दौरान कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी एक साथ अष्टादश श्लोकी गीता का उच्चारण करेंगे। यह अपने-आप में एक विश्व रिकार्ड होगा। इसी प्रकार, 10 दिसम्बर को दुनिया के 25 देशों में भारतीय समयानुसार 6.00 बजे से 6.15 बजे तक एक साथ ग्लोबल चांटिंग आॅफ गीता का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां हमारी निगाह प्रदेश का स्वर्णिम भविष्य बनाने पर है, वहीं हम अपने प्रदेश के स्वर्णिम अतीत पर गर्व करते हैं। सरस्वती हमारी आस्था व श्रद्घा की प्रतीक है। इसके जीर्णोद्घार, संरक्षण व अनुसंधान के लिए राज्य सरकार ने सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड का गठन किया है। स्वदेश दर्शन के अंतर्गत कृष्णा सर्किट का विकास धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय होगा। इस परियोजना के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कुरुक्षेत्र व सरसा खुले में शौचमुक्त घोषित
राज्यपाल ने कहा कि गीता अध्ययन तथा गीता के आदर्शों को अपनाने से जिस प्रकार हमारा मन शुद्घ होता है, आचार-व्यवहार स्वच्छ बनते हैं, उसी तरह देश के सभी नगर, गांव, गली-मोहल्लों को स्वच्छ बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की हुई है। इसके लिए राज्य सरकार ने भी स्वच्छ हरियाणा अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत प्रदेश को स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन तक खुले में शौच से मुक्त बना दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र और सरसा जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा रहा है।

विकास का विजन व रोडमैप होंगे 50 लक्ष्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान 50 स्वर्णिम लक्ष्य निर्धारित किये हैं, जो राज्य के विकास का एक विजन और रोड मैप होंगे। मंगलवार को वे यहां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी ‘भगवद् गीता सम्पूर्ण जीवन प्रबन्धन और विश्व बंधुत्व एवं पर्यटन प्रेरणा के दौरान संबोधित कर रहे थे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने संगोष्ठी को संबोधित किया।