आज का इतिहास 

General Knowledge

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –

  • 1790: जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रितानी सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।
  • 1915: पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1931: पंडित विष्णु दिगंबर का निधन।
  • 1938: इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
  • 1944: अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
  • 1963: बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की गयी।
  • 1972: वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी दी गयी।
  • 1997: पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
  • 1986: कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।
  • 1988: भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से करीब एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 1991: तत्कालीन सोवियत रूस में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाच्योव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाच्योव पुन: सत्ता में।
  • 2003: संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
  • 2005: बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
  • 2006: भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।
  • 2006: इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया।
  • 2008: मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
  • 2008: श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।