हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश कर्नाटक में ज...

    कर्नाटक में जिलेटिन छड़ों में विस्फोट, पांच लोगों की मौत

    Bhiwani News
    file photo

    चिकबल्लापुरा (एजेंसी)। कर्नाटक के चिकबल्लापुरा जिले में देर रात जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खनन अधिकारी जब खदान से एक वैन के जरिये जिलेटिन के परिवहन की कोशिश कर रहे थे, तभी रासायनिक प्रतिक्रियाओं के कारण इनमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, लेकिन वैन का ड्राइवर बच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि शव घटनास्थल से 1000 मीटर दूर तक बिखरे हुए पाये गये।

    मृतकों की पहचान इंजीनियर उमाकांत, कंप्यूटर आॅपरेटर गंगाधर, चौकीदार महेश, एकाउंटेंट रामू और एक अन्य व्यक्ति के रूप में की गई है। घायल को चिकबल्लापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेरेसांद्रा पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खदान का स्वामित्व गुडुबांडे के भारतीय जनता पार्टी के नेता नागराज रेड्डी, आंध्र प्रदेश के राघवेंद्र रेड्डी और शिवा रेड्डी के पास है। जिला प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस से जानकारी एकत्र की। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि करीब एक माह पहले शिमोगा जिले में हुए इसी तरह के विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।