मुकेश अंबानी की बराबरी पर आए गौतम अडाणी

Published On

मुंबई। संपत्ति के मामले में देश के दो बड़े बिजनेस टायकून में कांटे की टक्कर हो गई है। जी, हां, हम बात कर रहे हैं अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की। अब ये दोनों संपत्ति के मामले में बिल्कुल बराबरी पर आ गए हैं। दोनों की ही संपत्तियां 6.63-6.63 लाख करोड़ रुपए है। अगर डॉलर की बात करें तो ये 89 अरब डॉलर बनता है। गत दिवस अडाणी ग्रुप की फर्मों की कुल बाजार पूंजी 10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए रहा। मार्केट कैप की अगर बात करें तो उसमें रिलायंस आगे है, मगर गौतम अडाणी की अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी रिलायंस समूह की कंपनियों में अंबानी की हिस्सेदारी से ज्यादा है। इस वजह वे एक दिन तो अंबानी से ज्यादा अमीर बन गए थे, लेकिन अब दोनों बराबरी पर हैं।

वहीं मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी 50.61% है जबकि अडाणी की हिस्सेदारी उनकी कंपनियों में 70.59% है। अडाणी की 3 कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी 74.92% जबकि एक कंपनी में 74.80 और 2 कंपनियों में यह 60-64% है। सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद से रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिलायंस का शेयर 1.48% गिरकर 2,350.90 रुपए पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की 22,000 करोड़ रुपए की संपत्ति का सफाया हो गया। वहीं मुकेश अंबानी को इसके चलते 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts