Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन पर केस दर्ज

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मूलरूप से गांव नेजाडेला कलां व हाल निवासी न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर गांव सिकंदरपुर के पिता-पुत्र व पुत्री के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें शमशेर, लांबा उर्फ बलविंद्र कौर व उसका भाई नवनीत लांबा निवासी सिकंदरपुर शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव नेजाडेला कलां निवासी लखमी सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में इन दोनों ने उससे कहा कि वे काफी लोगों को विदेश में सैटल कर चुके हैं और मेरे बेटे को भी विदेश में भेज कर सैटल कर देंगे। वह दोनों की बातों में आ गया और उसने अपने बेटे को विदेश भेजने का मन बनाया। विदेश भेजने की प्रक्रिया के लिए उसने लाखों रुपए भी दोनों को दे दिए। रुपए लेने के काफी समय बाद भी दोनों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा और उसे टरकाते रहे। अब जब सख्ती से पूछा तो दोनों पैसे देने से साफ मुकर गए। यही नहीं उसे इस बारे किसी को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने बीते दिवस पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपियों को काबू कर पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts