फ्रांस: व्यक्ति ने स्टूडेंट्स की भीड़ पर कार चढ़ाई

France, Car, Rams, Group, Students

फ्रांस: फ्रांस की टूलूज सिटी में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को तीन स्टूडेंट्स को रौंद दिया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फ्रांसीसी पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया, लेकिन वह आतंकवादियों की सूची में शामिल नहीं है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस इस केस से जुड़े सभी पहलूओं पर विचार कर रही है। इसके साथ ही फ्रांस में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। बता दें, इससे पहले भी फ्रांस आतंकियों के निशाने पर रहा है, जिसके चलते अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।