फ्रांस 20 साल बाद बना फुटबॉल का बादशाह

क्रोएशिया को 4-2 से हराया | France Football King

मॉस्को । फ्रांस ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पहली  (france football king) बार फाइनल खेल रहे क्रोएशिया को रविवार को 4-2 से पराजित कर 20 साल बाद 21 वें फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।फ्रांस ने 1998 में अपनी मेजबानी में पहली बार विश्व कप जीता था और उस कामयाबी के 20 साल बाद उसने एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इस हार के साथ क्रोएशिया का अपने पहले फाइनल में इतिहास बनाने का सपना टूट गया।

क्रोएशिया के आत्मघाती गोल ने फ्रांस को बढ़त | France Football King

मात्र 40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया ने अपनी काबिलियत को साबित कर बड़े बड़ों को फुटबाल विश्वकप में पानी पिलाया लेकिन फ्रांस की जांबाजी के सामने उसकी एक न चली। क्रोएशिया ने यदि 18वें मिनट में आत्मघाती गोल नहीं किया होता तो फाइनल की कहानी कुछ और ही होती। क्रोएशिया के आत्मघाती गोल ने फ्रांस को बढ़त दी जिसे फिर वह मजबूत करता चला गया। फ्रांस ने 65वें मिनट में 4-1 की बढ़त बनाने के साथ ही खिताब पर अपना कब्ज़ा सुनिश्चित कर लिया। क्रोएशिया को आत्मघाती गोल करने का नुकसान उठाना पड़ा। फ्रांस का यह दूसरा खिताब है और इसके साथ ही वह दो बार विश्व खिताब जीतने वाले अर्जेंटीना और उरुग्वे की श्रेणी में आ गया है।

रूस ने क़तर को सौंपी अगले विश्व कप की जिम्मेदारी | France Football King

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन रविवार को अगले विश्व कप की जिम्मेदारी क़तर को सौंप दी। क़तर ने 2022 में अगले विश्व कप की मेजबानी करनी है। पुतिन ने क्रेमलिन में एक समारोह में आधिकारिक विश्व कप फ़ुटबाल फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो को सौंपी जिन्होंने इसे अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी को सौंपा। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को विश्व कप की मेजबानी करने की अपनी उपलब्धियों पर गर्व है और वह अपने अनुभवों को क़तर के साथ साझा करेगा।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।