दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत

Published On

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। दबलैन गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार संजय निवासी लोहचब नरवाना की मेला मंडी में अपनी धान बेचकर बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था। दबलैन गांव के पास ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय अपनी बाइक पर अकेला था और दूसरी बाइक पर पांच युवक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार हादसे में रोहतास पुत्र भगतराम पिंजपुरा, विक्रम पुत्र सूरजभान सांगन हाल आबाद नरवाना, दीपक पुत्र टेकचंद ढाकल, संजय निवासी लोहचब की मौत हो गई। वहीं सचिन पुत्र ज्ञानचंद निवासी ढाकल, अजय पिंजपुरा गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts