हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सड़क हादसे मे...

    सड़क हादसे में कार सवार चार लाेंगों की मृत्यु, एक घायल

    Four people died, one injured in a car in a road accident
    बिजनौर l उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के अचानक पलट जाने से उस सवार चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बरेली के बारादरी क्षेत्र के रवडी टोला निवासी पांच लोग शुक्रवार रात एक कार में सवार होकर रूडकी जा रहे थे। इस बीच नहटौर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी।
    उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार में फंसे घायल तथा मृतकों के शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान बरेली निवासी इस्कार, राजू, तनवीर तथा छोटू के रूप में की गयी। गंभीर रूप से घायल हनीफ उर्फ बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार सभी लोग बरेली से रूडकी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि तेज रफ्तार कार अचानक मोड़ आ जाने की वजह से हादसे का शिकार हुई है। हादसा रात एक बजे के आसपास हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।