हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home खेल पाकिस्तान के ...

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आफरीदी कोरोना से संक्रमित

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के पूर्व आॅलराउंडर और कप्तान शाहिद आफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। आफरीदी ने शनिवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत गुरुवार से खराब थी जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया जिसका नतीजा पॉजिटिव आया है। आफरीदी ने कहा, ‘मैं गुरुवार से बीमार था। मेरा शरीर बहुत दर्द कर रहा था और दुर्भाग्य से मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जल्द ठीक होने के लिए मुझे दुआओं की जरुरत है। आफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 मैच खेले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।