महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी राव निलंगेकर का निधन, कोरोना संक्रमण को दी थी मात

Published On

लातूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी राव पाटिल निलंगेकर का पुणे के एक अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। निलंगेकर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाये गये थे और इससे ठीक होने के बाद दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से ग्रसित थे। निलंगेकर 1962 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे और 1985 से 1986 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे।

इसके अलावा उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों में काम किया था और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनके परिवार में पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और पोते-पोतियां हैं, जिनमें राज्य के पूर्व मंत्री ण्वं निलंगा से भारतीय जानता पार्टी के विधायक संभाजीराव पाटिल निलंगेकर भी शामिल हैं। निलंगेकर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लातूर जिले के निलंगा ले जाया जाएगा और वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts