पूर्व एटर्नी जनरल अशोक देसाई का निधन

नई दिल्ली। देश के पूर्व एटर्नी जनरल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। देसाई ने सुबह साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने 1956 में बॉम्बे उच्च न्यायालय से वकालत शुरू की थी। उन्हें आठ अगस्त 1977 को एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।