Corona: हरियाणा में कोरोना के पांच नए मामले

Coronavirus cases spike in India - Sach Kahoon

कुल संख्या पहुंची 161 (Five new cases in Haryana)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण का आज पांच नए मामले सामने आए जिससे राज्य में ऐसे कुल मामले बढ़ कर 161 हो गए हैं। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 18 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस तरह कोरोना के अब सक्रिय मामले 141 हैं। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 24033 तक पहुंच गया है जिनमें से 7880 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 16153 लोग निगरानी में हैं। राज्य में कोरोना जैसे लक्षणों को लेकर 1090 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

  • अब तक 3496 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए है।
  • जिनमें से 2443 नेगेटिव तथा कुल 161 पॉजिटिव पाए गए।
  • 892 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
  • 161 पॉजिटिव मरीजों में से 18 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
  • राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।
  • हालांकि इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में मौत हुई है।
  • तथा हरियाणा निवासी एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

बुलेटिन के अनुसार 161 पॉजिटिव मामलों में दस विदेशी हैं

इनमें छह श्रीलंकाई, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक मामला है। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, आठ बिहार, छह महाराष्ट्र, सात तमिलनाडू, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक मामला शामिल है।

  • कोरोना के आज अम्बाला से तीन तथा पंचकूला और सोनीपत से एक-एक नया मामला आया।
  • राज्य में अब नूंह में 38
  • गुरूग्राम में 32, पलवल और फरीदाबाद में 28-28

अम्बाला में छह, करनाल और पंचकूला में पांच-पांच, पानीपत में चार, सिरसा और सोनीपत में तीन-तीन, भिवानी और कैथल में दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में नौ, पानीपत में चार, फरीदाबाद में दो, पलवल, हिसार और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है। लेकिन इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा हरियाणा मूल के एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।