Punjab
सरसा में कोरोना संक्रमित की हुई पहली मौत, हिसार के निजी अस्पताल में तौड़ा दम
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के अग्रसैन कॉलोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला (60) की बुधवार देर शाम हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सरसा में कोरोना से यह पहली मौत है। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा व पुत्रवधु भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। परिजनों द्वारा महिला का अंतिम संस्कार सरसा में किए जाने की बात पर सरसा के नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी महिला के शव को लेने के लिए हिसार के निजी अस्पताल पहुंच चुके है। कोरोना संक्रमित महिला डायलिसिस की मरीज थी और उसे डायलिसिस करवाने के लिए हिसार जाना पड़ता था ।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
About The Author