हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी हरियाणा: भिवा...

    हरियाणा: भिवानी से पंचकूला के लिए चली पहली बस

    Bhiwani-to-Panchkula

    लॉकडाउन : घरों में कैद लोगों को हरियाणा सरकार ने दी थोड़ी राहत

    (Bhiwani to Panchkula)

    • यात्रियों से नहीं वसूला बढ़ा हुआ किराया : जीएम

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन)। कोरोना महामारी के चलते थमी रोड़वेज की बसें एक बार फिर सड़कों पर दौड़नी शुरू हो गई हैं। बात करें भिवानी की तो यहां से पंचकूला के लिए पहली बस सेवा शुरू की गई है। खास बात ये है कि इन बसों में बुकिंग केवल आॅॅनलाईन होगी। हर तरह की सावधानी बरतते हुए पहले दिन 16 यात्री पंचकूला के लिए रवाना हुए। लॉकडाउन में रोड़वेज का चक्का भी रूक गया था, लेकिन जिस प्रकार से सरकार द्वारा लॉकडाउन थ्री में राहत दी है, उसी के तहत रोड़वेज सेवा भी शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। भिवानी से पहली बस सुबह 9 बजे पंचकूला के लिए चली। इस बस में बैठने के लिए और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए 30 यात्रियों की जगह निर्धारित की गई थी। साथ ही यात्रा के लिए टिकट की बजाय आॅॅनलाइन बुकिंग की गई।

    पहले दिन 16 यात्री पंचकूला के लिए हुए रवाना

    जो यात्री यहां पहुंचे सबसे पहले उनकी आॅॅनलाइन टिकट चैक की गई। फिर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर हाथों को सैनेटाइज कर बस में बैठाया गया। बस रवाना करने के लिए खुद जीएम रोड़वेज गुलाब सिंह दुहन मौके पर मौजूद रहे और हर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पंचकूला के लिए एक बस आज चलाई गई है। जिसके लिए 18 लोगों ने आॅॅनलाइन बुकिंग करवाई थी, लेकिन दो ने रद्द करवा ली।

    • जिसके चलते आज 16 यात्री पंचकूला के लिए रवाना हुए हैं।
    • हर तरह की सावधानी बरतते हुए यात्रियों से किराया बढ़ा हुआ ना लेकर पहले वाला ही लिया गया है।
    • इस संकट की घड़ी में हर कोई राहत चाहता है।

    सावधानियां बरतते हुए शुरू हुआ सफर

    उन्होंने बताया कि जैसे जैसे बुकिंग बढ़ेगी बस सेवा भी वैसी ही बढ़ा दी जाएगी। वहीं बस सेवा शुरू होने पर यात्री भी बेहद खुश दिखाई दिए। पंचकूला जा रहे यात्री शुभम ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा बस सेवा शुरू होने पर। साथ ही कहा कि हर तरह की जो सावधानी हैं वो बरती जा रही हैं। इसी प्रकार सावधानी जारी रहनी चाहिए। हरियाणा रोड़वेज सेवा को मध्यम व गरीब वर्ग के लिए पूरे देश में सबसे सस्ती व सुरक्षित बस बेसा माना जाता है। लॉकडाउन के बाद भले ही आंशिक रूप से शुरू हुई हो, लेकिन इस सेवा के शुरू होने पर लगता है कि एक बार फिर जिवन पटरी पर लौटा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।