जम्मू सीमा पर फायरिंग: भाजपा विधायक ने महबूबा के लिए कहा- इस औरत की जिद से हालात इतने बिगड़े

Firing, Jammu, Border, Bjp, Mla

जम्मू,एजेंसी।

 

भाजपा विधायक लाल सिंह ने जम्मू सीमा पर बिगड़े हालात को लेकर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रमजान में फायरिंग बंद करने की ‘इस औरत’ की जिद की वजह से ही यहां स्थिति इतनी खराब हुई है। पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह भी उड़ी सेक्टर के कमाल कोट में नियंत्रण रेखा पर बेवजह फायरिंग की। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान बीते 10 दिन से एक साथ कई सेक्टर में फायरिंग कर रहा है। इससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। करीब 76 हजार लोगों ने 100 से ज्यादा गांव खाली कर दिए हैं।

फायरिंग बंद करने के पीछे सरकार का इरादा तो नेक था
कठुआ जिले की बशोली सीट से विधायक लाल सिंह ने कहा, “वास्तव में यह दुर्भाग्यपूर्ण है फायरिंग लगातार हो रही है। सरकार ने जब कहा कि रमजान में फायरिंग नहीं होगी तो इसके पीछे उसका नेक इरादा था, लेकिन इस औरत (महबूबा मुफ्ती) की जिद की वजह से आज हालात इतने खराब हुए हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।