मेक्सिको में गोलीबारी, छह की मौत, पांच घायल

Published On

सरकार से सुरक्षा बलों के 60 सदस्यों को भेजने की अपील की| Firing in Mexico

मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। मेक्सिको में गुआनजुआटो प्रांत के यूरिआंगटो (Firing in Mexico, six killed, five injured) शहर में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए हुए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार सशस्त्रधारियों ने शनिवार को तड़के सवा तीन बजे मध्य यूरिआंगटो में बलार्डेरो के नजदीक एक गैस स्टेशन पर एकजन समूह पर गोलीबारी की, जिसके कारण छह लोग मारे गए तथा पांच अन्य घायल हो गए।

  • स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों के शव तथा छह अन्य लोगों को घायल अवस्था में पाया।
  • घायलों में से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी।
  • बाकी पांच घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
  • राज्य सरकार से सुरक्षा बलों के 60 सदस्यों को भेजने की अपील की।

बाकी पांच घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महापौर दफ्तर के बयान में कहा गया, ‘नगरपालिका सरकार ने तत्काल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार से सुरक्षा बलों के 60 सदस्यों को भेजने की अपील की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts