हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    अमेरिका के इलिनोइस में गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल

    Firing in Illinois, two killed, one injured
    शिकागो l अमेरिका के इलिनोइस राज्य की राजधानी स्प्रिंगफील्ड में कॉफी-डिस्पेंसर बनाने वाली एक कंपनी के एक कर्मचारी ने संयंत्र में गोलीबारी की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर माइकल कोलिन्स (48) गोली चलाने क बाद घटनास्थल से फरार हो गया और बाद में पड़ोस के काउंटी में अपनी कार में मृत पाया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया गया है कि उसने खुद को गोली मारी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय समय सुबह करीब 11 बजे बन-ओ-मैटिक संयंत्र में गाेलीबारी की यह घटना घटी। स्थानीय मीडिया ने स्प्रिंगफील्ड पुलिस प्रमुख केनी विन्स्लो के हवाले से बताया कि पुलिस अधिकारियों को प्लांट के इमारत में दो लोगों के शव मिले हैं जिनमें से एक की उम्र 20 और दूसरे की 60 वर्ष के आसपास है। इसके अलावा करीब 50 वर्ष की एक महिला गंभीर रूप से घायल पाई गई जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।