देवबंद में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला: आक्रोशित परिजनों ने लगाया स्टेट हाईवे पर जाम

Deoband
Deoband देवबंद में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला: आक्रोशित परिजनों ने लगाया स्टेट हाईवे पर जाम

देवबंद, गुरजोत सिंह सेठी। क्षेत्र के निहालखेड़ी गांव में स्टेट हाईवे 59 के समीप स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से देवबंद दहल गया। विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के चीथड़े उड़ गए। प्रशासन ने हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक मृतकों का आंकडा 7 तक हो सकता है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों से स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। डीएम एसएसपी समेत आला अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग नही माने। पुलिस ने 6 घंटें बाद जाम खुलवाने में सफलता पाई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

शनिवार तड़के करीब साढे 6 बजे स्टेट हाईवे 59 पर निहालखेड़ी गांव में स्थित ईगल फायर वर्क्स नामक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे के समय फैक्ट्री में 7 से 8 लोग काम कर रहे थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्ड़िंग ध्वस्त हो गई। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में मारे गए लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। जो आस पास के खेतों व पेड़ों पर पड़े मिले। जानकारी मिलते ही डीएम मनीष बंसल, एसएसपी रोहित सजवाण, एस पी देहात सागर जैन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल को सील करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। घटना में अपनों को खोने से आक्रोशित परिजनों ने हाईवे जाम कर हंगामा कर दिया। अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे है।डीएम मनीष बंसल ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की जान गई है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार मृतक संख्या 7 तक जा सकती है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन जांच में जुटा था।

आसपास के गांव के निवासी है कर्मचारी: पटाखा फैैक्ट्री में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी निहालखेड़ी के अलावार पास के गांव जड़ौदा जट्ट, गुनारसा कुछ समय बाद होता तो और भयंकर होता हादसा: पटाखा फैक्ट्री में हादसा करीब साढे 6 बजे हुआ। यदि यह हादसा 8 बजे के बाद होता तो और अधिक भयंकर हो सकता था क्यों कि 8 बजे आसपास के गांव की 20 से 25 महिला कर्मचारी ड्यूटी पर आती है। जिससे वे भी हादसे की चपेट में आ सकती थी। मुख्यमंत्री ने जताया हादसे पर गहरा शोक – सीएम योगी ने देवबंद पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।