Punjab

कैबिनेट मंत्री मुंडियाँ ने नई सब तहसील का किया उद्घाटन 
Amritsar Bulldozer Action: नई विकसित हो रही 2 अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

रामबन में भीषण आग, 28 दुकानें जलकर खाक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक गांव में भीषण आग लग जाने के कारण कम से कम 28 दुकानें और एक रिहायशी इमारत जलकर खाक हो गई। रामबन के उपायुक्त नजीम जाई खान ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर जिले के बनीहाल उपखंड के खारी के प्रमुख बाजार में शुक्रवार देर रात को आग लग गयी जिसमें 28 दुकानें और एक रिहायशी इमारत जलकर खाक हो गए।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक 28 दुकानें और इमारत जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने क सूचना नहीं है। उपायुक्त के मुताबिक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। खान स्वयं भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए और उन्होंने कहा कि आग के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts