हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 25 से 27 तक ट...

    25 से 27 तक टोल फ्री करेंगे किसान

    Toll-Free

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी के तहत किसानों ने अब 27 दिसंबर को बहल में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली का बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया है। किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं तथा मोदी सरकार किसानों से बातचीत की बजाय एकता को कुचलने का कार्य कर रही है।

    सरकार के मंत्री किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी, खालीस्तानी, देशद्रोही बता रहे हैं, जबकि अन्नदाता अपने हकों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र की सरकार कार्पोरेट घरानों के इशारे पर ये कानून रद्द नहीं करना चाहती है। किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि आंदोलन के तहत 25, 26 व 27 दिसंबर को प्रदेश में सभी टोल को फ्री किया जाएगा तथा 27 दिसंबर को बहल में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली का भी बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि जब तक काले कानून रद्द नहीं किए जाते, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।