हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home अन्य खबरें महाराष्ट्र मे...

    महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल खत्म

    Farmers, Strike, Ends, Maharashtra, Financial Help, Mitting

    मुंबई: महाराष्ट्र में कर्ज माफी समेत कई मुद्दों को लेकर 2 दिनों से जारी किसानों की हड़ताल शनिवार सुबह खत्म हो गई। किसान नेताओं ने यह फैसला सीएम देवेंद्र फड़णवीस के साथ हुई बैठक के बाद लिया। हड़ताल के दौरान 4.5 लाख लीटर दूध, फल और सब्जियों का नुकसान हुआ। इनके दाम आसमान पर पहुंच गए थे और लोगों को दिक्कतें हो रही थीं।

    बैठक में अहम फैसले हुए

    आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज केस वापस होंगे। लेकिन एंटी सोशल एलिमेंट्स पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य देने के लिए जून के अाखिर तक राज्य में कृषि मूल्य आयोग बनाया जाएगा। किसानों को उनकी फसलों का कम दाम देने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।

    दूध का दाम तय करने के लिए राज्य में रेगुलेटर अप्वाइंट किया जाएगा। दूध बाजार में किसानों की अधिकतम हिस्सेदारी की कोशिश होगी। खेती में इस्तेमाल बिजली का बिल भी माफ किया जाएगा। मंडियों में फ्रूट को रखने के लिए फ्रूट स्टोरेज सेंटर्स और चिलिंग सेंटर भी बनाए जायेंगे। महाराष्ट्र में सुसाइड कर चुके किसानों की फैमिली को सरकार आर्थिक मदद देगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।