कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मलोट। बुधवार सुबह गांव संमेवाली में एक 35 वर्षीय किसान ने कर्ज से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान गुरजीत सिंह के भाई रणजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई के पास ढाई तीन एकड़ जमीन थी और सात लाख से अधिक बैंक का कर्ज था। कर्ज की किश्तें न देने के कारण बैंक कर्मचारी उसके घर चक्कर लगाते थे, जिस कारण वह परेशान रहता था।

सुबह उसने खेत जाकर सिर पर बांधे कपड़े के साथ फंदा ले लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक 13-14 साल का लड़का छोड़ गया है। थाना की पुलिस ने मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर के बयानों पर कार्यवाही की जा रही है और सिविल अस्पताल मलोट में पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts