हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश प्रसिद्ध तेलु...

    प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेत्री गीतांजलि का निधन

    Geetanjali

    हैदराबाद (एजेंसी)।

    टॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री गीतांजलि का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को यहां एक निजीअस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं।
    श्रीमती गीतांजलि का जन्म आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा में 1947 को हुआ था। उनके परिवार में पति रामाकृष्णा और पुत्र आदित्य श्रीनिवास हैं। उन्होंने तेलुगू के अलावा तमिल, मलयाली, कन्नड़ और हिंदी की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्होंने अपने दौर के सभी प्रमुख तेलगू अभिनेताओं के साथ काम किया और अपनी अलग छाप छोड़ी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।