हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश प्रसिद्ध संगी...

    प्रसिद्ध संगीत निर्देशक वाजिद खान का कोरोना संक्रमण से निधन

    wajid khan

    मुंबई/नयी दिल्ली। प्रख्यात बॉलीवुड संगीतकार वाजिद खान का कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से कल रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक खान पहले से किडनी, हृदय और गलें की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें रविवार की रात कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल लाया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

    संगीतकार साजिद के साथ साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में खान ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ , ‘दबंग’ , ‘वांटेड’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया था। उन्होंने “ भाई भाई ” और “ प्यार करोना” जैसी लॉकडाउन गीतों को भी संगीतबद्ध किया था। प्रियंका चोपड़ा , सोनू निगम, विशाल डडलानी , परिणिती चोपड़ा और हर्षदीप कौर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने खान के निधन पर शोक जताया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।