हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लिखित परीक्षा...

    लिखित परीक्षा में फेल तो दोबारा देनी होगी लिखित व प्रयोगिक परीक्षा : चेयरमैन

    Haryana Board of Education

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च-2020 में हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक फ्रैश/रि-अपीयर/सी०टी०पी०/अतिरिक्त विषय/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाओं का संचालन करवाया जाना है। जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिहं ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी, जो किसी भी प्रायोगिक विषय/विषयों की लिखित परीक्षा में फेल तथा प्रायोगिक परीक्षा में पास हैं, उनको उस विषय के लिखित व प्रायोगिक दोनों भागों में परीक्षा देना अनिवार्य होगा तथा जो परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा के लिखित भाग में पास तथा प्रायोगिक भाग में फेल हैं।

    उन्हें केवल प्रायोगिक भाग की परीक्षा देनी होगी। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रायोगिक विषयों की मार्च-2020 में लिखित परीक्षा 70 अंकों तथा प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।