हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डॉक्टर से मां...

    डॉक्टर से मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी

    Jaipur Bribery Scandal
    Jaipur Bribery Scandal in JDA: जेडीए में घूसकांड का खुलासा, सात कर्मचारी पकड़े, सभी सस्पेंड!

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में निजी अस्पताल के संचालक से दस लाख रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि स्टेशन रोड पर स्थित जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डा. एनके सिन्हा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात उनके मोबाइल फोन पर किसी अंजान नंबर से कॉल आई।

    रिसीव करने पर काल करने वाले ने अपना परिचय सुधांशु सिंह रामपुर वाले के रूप में देते हुए दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। उसने धमकी दी कि रंगदारी न देने पर हत्या कर देगा। तहरीर में उस मोबाइल फोन का नंबर भी लिखा है जिससे कॉल आई थी। शहर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रंगदारी मांगने व जानलेवा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने डा. एनके सिन्हा ने भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लेने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी भी विवेचना चल रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।