हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    जेनेवा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नजदीक विस्फोट

    Explosion

    जेनेवा 24 जनवरी (एजेंसी)

    स्विट्जरलैंड के बर्न शहर में स्थित अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को सुरक्षा संबंधी एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जेनेवा में उसके वाणिज्य दूतावास के नजदीक विस्फोट की होने की रिपोर्ट है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विस्फोट बिजली की तार में खराबी के कारण हुआ है। जेनेवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नजदीक हुआ यह विस्फोट जमीन के भीतर बिजली की तार में गड़बड़ी के कारण हुआ। विस्फोट के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास जेनेवा के पुराने इलाके में स्थित है जहां यह विस्फोट हुआ।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।