हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश तबलीगी जमात स...

    तबलीगी जमात से आए हर व्यक्ति का होगा कोरोना टेस्ट

    Coronavirus, Tablighi Jamaat

    स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया ऐलान

    चण्डीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Haryana Ke Samachar: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1 मार्च से आज तक तबलीगी जमात से प्रदेश में जो भी व्यक्ति आया है, उन सभी का टैस्ट किया जाएगा। जिसके लिए आज आदेश जारी कर दिए गए है। विज शनिवार को यहां स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी कोरोना वायरस को मात देने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की दवाईयों और स्वास्थ्य कर्मियों केलिए आवश्यक चीजों की कमी नही आने दी जाएगी।

    अढ़ाई लाख पीपीई किट का दिया आॅर्डर

    विज ने कहा कि प्रदेश का जो भी व्यक्ति जमातियों के सम्पर्क में आया है, वह प्रशासन को सूचना करें ताकि उसका टैस्ट करवाया जा सके। उन्होंने ने कहा कि पीपीई किट के लिए अढ़ाई लाख किट का आर्डर किया हुआ है। जिसमें से कुछ किट आ चुकी है जिनका वितरण प्रदेश के सभी नागरिक हस्पतालों में किया जा चुका है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं

    उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों को भी अपनाना चाहिए। जिसमें तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, शुण्ठी एवं मुनक्का से बनी हर्बल टी/काढ़ा दिन में एक से दो बार पिना चाहिए। इसके साथ ही 150 एम एल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लेना चाहिए। और ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं सूरजभान कम्बोज, आयुष विभाग के महानिदेशक साकेत कुमार सहित अधिकारी मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।