वोट डालना सभी का अधिकार, फिर महिलाएं भी पीछे क्यों रहे : दीक्षा मैहता

vote

सौ प्रतिशत वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करे

  • आज के समय में महिलाएं मतदान में बहुत कम रुचि लेती है (vote)

टोहाना (सच कहूँ/सुरेंद्र गिल)। देश में चुनाव को लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार माना गया है। आज के समय में महिलाओं को लोकतंत्र में अपने वोट का उपयोग करना बहुत जरूरी है। वोट डालने का सभी को अधिकार फिर महिलाएं भी पीछे क्यों रहे। यह बात जरूरतमंदों को आपातकालीन समय मे रक्त मुहैया करवाने वाली अग्रणी सामाजिक संस्था यंग ब्लड महिला विंग की सदस्य दीक्षा मैहता ने कही। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने के बाद अब विधानसभा में भी पहली बार वोट डालूंगी। शहरों के अंदर पिछले सालों में महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता आई है।

समाजिक विधायक को चुने और 100 प्रतिशत मतदान का हिस्सा बने

  •  महिलाओं का मतदान फीसदी बहुत कम रहता है
  • महिलाओं को भी अपने अधिकार को समझ के मतदान करना चाहिए।
  • दीक्षा मैहता ने कहा कि अच्छे नेता का तभी चुनाव होगा जब वोट हमारा अधिकार है
  • हमे ऐसे लोकतंत्र विधायक को चुनना चाहिए जो विधानसभा में जाकर आमजन की समस्या की आवाज उठा सके।
  • हर नागरिक को अपनी विवेक का प्रयोग करके धन,लोभ के लालच से बचकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

तो आने वाली 21 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पढे-लिखे, मेहनती व समाजिक विधायक को चुने और 100 प्रतिशत मतदान का हिस्सा बने। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी हिस्सा लेकर एक स्वस्छ विधायक बनाना है जो हमारे क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठा सके ।आज के समय हमारी सबसे बड़ी समस्या रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधा को पूरा कर सके उसे अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।