खेती की हर जानकारी देगी ‘किसान सुविधा’

kisan suvidha

किसानों के खूब काम आएगी यह ऐप, अपने मोबाइल में अभी कर लें डाऊनलोड

नई दिल्ली। आज बहुत सी ऐसी सुविधाएं है जो हमें मोबाइल फोन में ही मिलने लगी हैं। इसी तरह खेती किसानी संबंधी सहायता के लिए भी अनेक ऐसी मोबाईल एप हैं जो केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं जिससे किसानों को उन्नत खेती करने में मदद मिल सके। ऐसी ही एक मोबाइल एप है ‘किसान सुविधा’। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्मित इस मोबाइल एप पर किसान खेती-बाड़ी , बाजार भाव, मौसम विक्रेता, कृषि विशेषज्ञ से सलाह व पौधा संरक्षण आदि से संबंधित हर तरह की जानकारी कृषि विशेषज्ञों से हासिल कर सकते हैं। इस मोबाइल एप पर किसान सीधे कृषि वैज्ञानिकों से खेती संबंधी किसी भी समस्या बारे परामर्श ले सकते हैं। इस मोबाइल एप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से किसान सुविधा लिख के सर्च कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि इस एप को अपने एंड्रॉयड फोन में कैसे डाउनलोड करें और इसमें किसानों के लिए क्या-क्या सुविधाएं दी गई हैं। इस एप का उपयोग आप किस तरह से कर सकते हैं। अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में किसान सुविधा टाईप करें और एप को इन्स्टॉल कर लें। अब जानते हैं कि इसमें है क्या और खेती किसानी के लिए इसका उपयोग किस तरह करना है? सबसे पहले इस एप को ओपन कीजिये। एप ओपन करने पर आपसे रजिस्टर करने के लिए कहा जायेगा। इसमें रजिस्टर करने से आपको समय-समय पर कृषि सम्बन्धी जानकारी मिलती रहेगी और इस एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए रजिस्टर करना भी जरुरी है।

डाउनलोड के बाद रहेगा यह प्रोसेस

रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहले भाषा चुनिए, आप हिंदी या english कोई भी चुन सकते है। उसके बाद अपना नाम लिखे, अपना मोबाइल नंबर दे, फिर राज्य चुने, जिला चुने, तहसील चुने। इसे भरने के बाद पंजीकृत करे पर क्लिक कर दें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में आपको बताया गया है। अब आपसे Allow माँगा जायेगा, जिससे समय-समय पर किसान सुविधा एप आपको नोटिफिकेशन भेज सके। इसलिए सभी को Allow करते जाये। ओपन करने पर आपसे रजिस्टर करने के लिए कहा जायेगा। इसमें रजिस्टर करने से आपको समय-समय पर कृषि सम्बन्धी जानकारी मिलती रहेगी और इस एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए रजिस्टर करना भी जरुरी है। अब इस एप का होमपेज खुल जायेगा। होमपेज में 6 विकल्प मिलेंगे। अब यहाँ किस आॅप्शन में आपको क्या-क्या सुविधा मिलेगा इसकी बारी-बारी जानकारी देते हैं।

मौसम : पहले मौसम पर क्लिक कीजिये। इसके बाद आपको आपके जिले का उस दिन का मौसम का हाल और अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान बता देगा। इससे जब किसानों को मौसम का पूर्वानुमान होगा तो वे फसल के लिए जरूर पूर्व तैयारी कर सकेंगे। जैसे ज्यादा बारिश या कम बारिश की संभावना होने पर कृषि के लिए आवश्यक योजना बना सकेंगे।

विक्रेता : अब दूसरे विकल्प विक्रेता पर जाइये। यहाँ खेती के लिए बीज, कीटनाशक, उर्वरक, कृषि उपकरण आपके जिले में कहाँ से मिलेगा, उस व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर और पता दिया गया है। इससे आपको कृषि के लिए बीज तलाशने की जरुरत नहीं है, कृषि उपकरण चाहिए तो फौरन विक्रेता को कॉल करके पता कर सकते है। फसल के लिए उर्वरक चाहिए तो विक्रेता से घर बैठे जानकारी ले सकते है।

मंडी भाव : तीसरे विकल्प मंडी मूल्य पर जाइये। यहाँ आपके जिले के अलग-अलग मंडियों में किस फसल के दाम कितने है इसकी पूरी जानकारी इस एप्लीकेशन में ही मिल जायगा। हर किसान चाहता है कि उसके फसल का अधिक से अधिक दाम मिले। इसके लिए किसान सुविधा एप आपकी पूरी मदद करेगा। अलग-अलग मंडियों के भाव पता करके सबसे ज्यादा दाम मिले ऐसे मंडी में अपना अनाज बेच सकेंगे।

पौध संरक्षण : चौथे विकल्प पौध संरक्षण में जाइये। यहाँ धान, गेहूं, सोयाबीन, सरसों, प्याज टमाटर और अन्य सभी फसलों की रखरखाव के बारे में जानकारी मिलेगा। किसान जिस फसल का उत्पादन कर रहे है उसके रखरखाव से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी मिलेगा। जैसे कोई किसान धान की खेती कर रहा है, तो उसके लिए किस मौसम में कीटनाशक कब और कितनी मात्रा में छिड़काव करना है, इसके सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी किसानों को मिलेगा।

कृषि सलाह : पांचवे विकल्प कृषि सलाह में ३ंस्र कीजिये। यहाँ आपको आपके एरिया के कृषि विशेषज्ञ से आवश्यक सभी जानकारी मिल जायेगा। इसमें बुआई से लेकर कटाई तक क्या-क्या कार्य करना चाहिए और क्या नहीं ये सभी जानकारी मिलेगा। अगर किसानो को को उन्नत खेती करना है तो कृषि विशेषज्ञ से सलाह अत्यंत आवश्यक है। बहुत से किसान इन विशेषज्ञों की सलाह का लाभ नहीं ले पाते। लेकिन अब घर बैठे किसान सुविधा एप के द्वारा इन विशेषज्ञों के दिशा निर्देश का लाभ कृषि में ले सकेंगे।

किसान कॉल सेंटर : इसके छठे आॅप्शन में किसान कॉल सेंटर में बात करने की सुविधा दिया गया है, जिससे केवल एक क्लिक में आप कॉल सेंटर में फोन लगा सकेंगे।

ये भी हैं किसानों के लिए मोबाइल एप्स

पूसा कृषि
एग्री मार्केट
एमकिसान एप्लीकेशन
शेतकारी मासिक एंड्रॉयड एप
डिजिटल मंडी इंडिया
एमएनसीएफसी

-एग्रीकल्चर डेस्क

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।